शेख चिल्ली की 5 मजेदार कहानियां | Shekh Chilli Stories in Hindi | shekh chilli ka jhinga lala

आखिर कौन थे शेख़ चिल्ली ?

माना जाता है कि सूफी संत अब्द-उर-रहीम, जिन्हें अब्द-उई-करीम और अब्द-उर- रज़ाक के नाम से भी जाना जाता था उन्ही का प्रसिद्द नाम शेख चिल्ली पड़ा। उनकी मौजूदगी 1650 AD के आस-पास की मानी जाती है और थानेसर हरियाणा में उनका एक मकबरा भी बना हुआ है।



शेख चिल्ली


भारत में शेख चिल्ली को एक मजेदार कैरेक्टर के रूप में देख जाता है जो अक्सर ख्यालों में खो जाता है और हवाई-किले बनाया करता है, पर जब उसे होश आता है तो वो खुद को लोगों के बीच पाता है और सबके लिए हंसी का पात्र बन जाता है।


आइये आज हम इन्ही के कुछ मजेदार किस्से  देखते हैं  - [शेख चिल्ली का झिँगा लाला  | Sheikh chilli ka jhinga lala]








शेख चिल्ली के मजेदार किस्से #1 – कैसे "मियां शेख" बन गये "मियां शेख चिल्ली"?


बचपन में मियां शेख चिल्ली को मौलवी साहब नें शिक्षा दी थी की लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग शब्दों का प्रावधान होता है। उदाहरण के तौर पर “सुलतान खाना खा रहा है” लेकिन “सुलताना खाना खा रही है।”
मियां शेख चिल्ली नें मौलवी साहब की यह सीख गाठ बांध ली।
फिर एक दिन मियां शेख चिल्ली जंगल से गुज़र रहे थे। तभी उन्हे एक कुएं के अंदर से किसी के चिल्लाने की आवाज़ आई। वह फौरन वहाँ दौड़ कर जा पहुंचे। उन्होने देखा की वहाँ कुए में एक लड़की गिरी पड़ी थी और वह मदद के लिए चिल्ला रही थी।
मियां शेख चिल्ली तुरंत दौड़ कर अपने दोस्तों के पास गए और उन्हे बोलने लगे कि वहाँ कुएं के अंदर एक लड़की गिरि पड़ी है और वह मदद के लिए चिल्ली रही है।
मियां शेख चिल्ली और उनके दोस्तों नें मिलकर उस लड़की को कुएं से बाहर निकाल लिया।
फिर घर जाते वक्त मियां शेख चिल्ली के एक दोस्त नें यह सवाल किया की मियां आप लड़की चिल्ली रही….चिल्ली रही… क्यों बोले जा रहे थे?
तब मियां शेख के एक पुराने दोस्त नें खुलासा किया कि मौलवी साहब नें मियां शेख को पढ़ाया था की लड़का होगा तो… खाना खा रहा है, और लड़की हुई तो खाना खा रही है इसी हिसाब से मियां शेख नें लड़की के चिल्लाने पर "चिल्ली रही" शब्द का प्रयोग किया।
मियां शेख चिल्ली के सारे दोस्त मियां शेख की इस मूर्खता पर पेट पकड़ कर हंस पड़े और तभी से मियां शेख बन गए "मियां शेख चिल्ली"

           एक राजकुमार और राजकुमारी की कहानी



Shekh Chilli Story in Hindi #2 – मियां शेख चिल्ली के खयाली पुलाव


एक दिन सुबह-सुबह मियां शेख चिल्ली बाज़ार पहुँच गए। बाज़ार से उन्होने अंडे खरीदे और उन अंडों को एक टोकरी में भर कर अपने सिर पर रख लिया, फिर वह घर की ओर जाने लगे।

 घर जाते-जाते उन्हे ख्याल आया कि अगर इन अंडों से बच्चे निकले तो मेरे पास ढेर सारी मुर्गियाँ होंगी। वह सब मुर्गियाँ ढेर सारे अंडे देंगी। उन अंडों को बाज़ार में बेच कर मै धनवान बन जाऊंगा। अमीर बन जाने के बाद मै एक नौकर रखूँगा जो मेरे लिए शॉपिंग कर लाएगा। उसके बाद में अपनें लिए एक महल जैसा आलीशान घर बनवाऊंगा। उस बड़े से घर में हर प्रकार की भव्य सुख-सुविधायें होंगी।



शेख चिल्ली के ख़याली पुलाव


भोजन करने के लिए,आराम करने के लिए और बैठने के लिए उसमें अलग-अलग कमरे होंगे। घर सजा लेने के बाद मैं एक गुणवान, रूपवान और धनवान लड़की से शादी करूंगा। अपनी पत्नी के लिए भी एक नौकर रखूँगा और उसके लिए अच्छे-अच्छे कपड़े, गहने वगैरह ख़रीदूँगा। शादी के बाद मेरे 5-6 बच्चे होंगे, बच्चों को में खूब लाड़ प्यार से बड़ा करूंगा। और फिर उनके बड़े हो जाने के बाद उनकी शादी करवा दूंगा। फिर उनके बच्चे होंगे। फिर में अपने पोतों के साथ खुशी-खुशी खेलूँगा।
मियां शेख चिल्ली अपने ख़यालों में लहराते सोचते चले जा रहे थे तभी उनके पैर पर ठोकर लगी और सिर पर रखी हुई अंडों की टोकरी धड़ाम से ज़मीन पर आ गिरी। अंडों की टोकरी ज़मीन पर गिरते ही सारे अंडे फूट कर बरबाद हो गए। अंडों के फूटने के साथ साथ मियां शेख चिल्ली के खयाली पुलाव जैसे सपनें भी टूट कर चूर-चूर हो गए।  🙂
एक राजकुमार और राजकुमारी की कहानी 
                                                                
                                                                                         

                         

Sheikh Chilli Ki Kahaniyan #3 – मियां शेख चिल्ली चले लकड़ियां काटने


एक बार मियां शेख चिल्ली अपने मित्र के साथ जंगल में लकड़ियाँ काटने गए। एक बड़ा सा पेड़ देख कर वह दोनों दोस्त उस पर लकड़ियाँ काटने के लिए चढ़ गए। मियां शेख चिल्ली अब लकड़ियाँ काटते-काटते लगे अपनी सोच के घोड़े दौड़ने। उन्होने सोचा कि मै इस जंगल से ढेर सारी लकड़ियाँ काटूँगा। उन लकड़ियों को बाज़ार में अच्छे दामों में बेचूंगा। इस तरह मुझे काफी धन-लाभ होगा।

शेख चिल्ली चले लकड़ियां काटने

इस काम से मै कुछ ही समय में अमीर बन जाऊंगा। फिर लकड़ियाँ काटने के लिए ढेर सारे नौकर रख लूँगा। काटी हुई लकड़ियों से फर्नीचर का बिजनेस शुरू करूंगा। कुछ ही दिनों में, मै इतना समृद्ध व्यापारी बन जाऊंगा की नगर का राजा मुझसे राजकुमारी का विवाह करवाने के लिए खुद से राज़ी हो जाएगा।
शादी के बाद हम घूमने जायेंगे और एक सुन्दर से बगीचे में राजकुमारी अपना हाथ मेरी तरफ बढ़ाएंगी…. ख़यालों में खोये हुए मियां शेख चिल्ली ऐसा सोचते-सोचते पेड़ की डाल छोड़ कर सचमुच राजकुमारी का हाथ थामने के लिए अपने हाथ आगे बढाने लगते हैं…तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ जाता है और वो धड़ाम से नीचे ज़मीन पर गिर पड़ते है। ऊंचाई से गिरने पर मियां शेख चिल्ली के पैर की हड्डी टूट जाती है। और साथ-साथ उनके बिना सिर-पैर के खयाली सपनें भी टूट कर बिखर जाते हैं।😛
                                       —                                                                                                                                               

शेख चिल्ली के कारनामे #4 – मियां शेख चिल्ली चले चोरों के संग “चोरी करने”



एक बार अंधेरी रात में मियां शेख चिल्ली अपने घर की ओर चले जा रहे थे। तभी अचानक उनके पास से चार चोर गुज़रे। चुप-चाप दबे पाँव आगे बढ़ रहे चोरों के पास जा कर मियां शेख चिल्ली नें उनसे पूछा कि आप सब इस वक्त कहाँ जा रहे हैं। चोरों नें सोचा कि मियां शेख चिल्ली भी उन्ही की तरह कोई चोर है और साफ-साफ बता दिया कि हम चोर हैं और चोरी करने जा रहे हैं।

मियां शेख चिल्ली को खयाल आया कि इन लोगों के साथ चला जाता हूँ… कुछ नया सीखने को मिलेगा। यही सोच कर उन्होने चोरों को कहा कि मुझे भी अपने साथ ले चलो।

पहले तो चोरों ने मियां शेख चिल्ली को मना कर दिया , पर बार-बार मिन्नतें करने पर चोरों ने उन्हें भी साथ ले लिया। चोरों ने एक रिहाईशी इलाके में बने आलिशाना मकान में चोरी करने का फैसला किया, जिसमे एक अकेली बुढ़िया रहती थी और फिर चारो घर के अंदर घुस गए और उनके पीछे-पीछे मियां शेख चिल्ली भी हो लिए।

चोरो नें उन्हें हिदायत दी कि जैसा हम कहें वैसा ही करना और हमेशा छुपे रहना।

घर के अंदर आते ही चारों चोर पैसों, गहनों और अन्य कीमती चीजों की खोज में लग गए। मियां शेख चिल्ली की यह पहली चोरी थी और वो काफी उत्साहित थे। उन्होने सोचा कि चलो मैं भी घर में कुछ कीमती सामान ढूँढता हूँ और चोरों का हाथ बटाता हूँ।

खोज करते-करते मियां शेख चिल्ली घर के रसोई-घर पर जा पहुंचे। वहाँ से खीर पकने की खुशबू आ रही थी। मियां शेख चिल्ली के मुंह में पानी आ गया, चोरी करने का खयाल अब उनके दिमाग से पूरी तरह से जा चुका था। अब उन्हे किसी भी कीमत पर वह पक रही खीर खानी थी!

मियां शेख चिल्ली दबे पाँव चूल्हे के पास पहुंचे तो उन्होने देखा कि वहीं पास ही में एक बुढ़िया कुर्सी पर बैठी थी, जो शायद खीर पकाते-पकाते सो गयी थी।

खीर के ख्यालों में खोये मियां शेख चिल्ली भूल ही गए कि वो एक चोर हैं, उन्होंने फटा-फट एक प्लेट में खीर निकाली और मजे से खाने लगे।

वो खा ही रहे थे कई तभी अचानक कुर्सी पर सो रही बुढ़िया का हाथ सीधा हो कर कुर्सी से बाहर की ओर लहरा गया।

मियां शेख चिल्ली को लगा कि बेचारी बुढ़िया भूखी होगी, इसीलिए हाथ बढ़ाकर खीर मांग रही है। इसी नेक सोच के साथ उन्होने पतीले से एक प्याला खीर भर कर बुढ़िया के हाथ में रख दिया। गरम खीर के प्याले की तपन से सो रही बुढ़िया तिलमिला उठी और चोर-चोर चिल्लाने लगी। चिल्लम-चिल्ली होने पर आस-पड़ोस के लोग जमा हो गए।
मियां शेख चिल्ली और चोर बाहर नहीं भाग सकते थे सो घर में ही इधर उधर छुप गए।
जल्द ही एक चोर पकड़ा गया। लोग उसे मार-मार कर सवाल-जवाब करने लगे?
लोग - तू यहाँ क्यों आया था?
चोर - “ऊपर वाला जाने!”
लोग - तूने क्या-क्या चुराया?
चोर - “ऊपर वाला जाने!”
इस तरह लोग कुछ भी पूछते, चोर यही कहता कि ऊपर वाला यानि अल्लाह जाने।
लोगों ने सोचा कि चलो जाने दो, यह भले ही चोर है लेकिन हर बात में अल्लाह को तो याद करता है।
लेकिन तभी धडाम से आवाज़ आई….मियां शेख चिल्ली जो ठीक ऊपर दूछत्ती में छुपे थे नीचे कूद पड़े और चोर को थप्पड़ जड़ते हुए बोले….
“सारा करम तुमने और तुम्हारे बाकी के तीन साथियो ने किया….लेकिन हर बात में तू मेरा नाम लगा दे रहा है….” ऊपर वाला जाने–ऊपर वाला जाने”…भाइयों मैं कुछ नहीं जानता मैं तो बस ऐसे ही इनके साथ हो लिया था…”
फिर क्या था…लोगों ने बाकी तीनो चोरों को भी खोजा और उनकी धुनाई करने लगे….और मौके का फायदा उठाते हुए मियां शेख चिल्ली पतली गली से निकल लिए! 😛


                                                                        —

एक राजकुमार और राजकुमारी की कहानी




Shekh Chilli Short Tales in Hindi #5 – डंडे का कुसूर 


नौकरी की तलाश मे भटकते-भटकते एक दिन मियां शेख चिल्ली शहर आ पहुंचे, सौभाग्य से मियां शेख चिल्ली को शहर में काम मिल गया। एक दिन शेख चिल्ली के मालिक ने उसे मनी आर्डर फार्म (Money Order form) और कुछ रूपये दिये और कहा कि इन्हें मनी आर्डर(Money Order) कर आओ।
मालिक की बात सुन शेख जी मन ही-मन सोचने लगे कि तार से रुपये किस तरह जायेंगे ? उसने डाकघर में पहुंचकर तार बाबू से पुछा तो तार बाबू ने उसे बेवकूफ समझकर कहा की तार से सब कुछ चला जाता है
एक दिन शेख जी को वेतन मिला तो उन्हें याद आया कि उनकी बेगम ने चलते समय कहा था कि चमेली का तेल भेज देना।
उन्होंने उसी समय चमेली के तेल की शीशी खरीदी और तार घर पहुंचकर कहा- इसे तार से भेज दीजिये जल्दी पहूंच जायेगी।  तार बाबू जानता ही था की वो बेवकूफ है 
उसने उससे तेल की शीशी लेकर रख ली और शेख जी वहां से चले आये। कुछ समय बाद घर से चिठ्ठी आई कि तेल की शीशी अभी तक नहीं आयी। क्या कारण है ?
शेख जी तार घर पहुंचे और गुस्से में तार बाबू से पूछा "जल्दी के कारण मैने शीशी तार से भेजी थी और वह अब तक मेरे क्यों नही पहूंची ?"
तार बाबू ने कहा कि जब तुम्हारी शीशी जा रही थी, तब किसी ने उधर से तार से डंडा भेज दिया था। तुम्हारी शीशी उस डंडे से टकराकर टूट गई।
अब तुम ही बताओ मै क्या कर सकता हूँ?
शेख जी बोले "हां भाई इसमे तुम्हारा क्या दोष है ? यदि मुझे वह डंडा भेजने वाला मिल जाये तो उसका सिर फोड दूं।"  यह कहकर शेख जी वहां से चले आये।