बादशाह है क्या ??


बादशाह है क्या ??(कविता )

सब इशारों पर उनके चलते हैं 
वो अमीरे घर के बादशाह हैं क्या? 

****
मैंने जो ख़त लिखा दुवावों  का 
तुमने उसे भी जला दिया है क्या ??

****
और आज जो शब्द मुझे  कहे हो तुम 
रास्ते में को मिला है क्या ??

****
बदले- बदले से लग रहे हो तुम 
हमने कोई गिला किया है क्या ?

****
क्यों मेरे बाद तुम हँसते हो 
हमने कोई काँटा चुभा दिया है क्या ?

****
मेरे साथ साथ तुम क्यों नहीं हँसते 
मुझसे ज्यादा किसी ने तुमको प्यार किया है क्या ??

****

कभी तो समझो तुम भी मेरे जज्बातों को 
जिदगी भर ये मचलते इश्क साथ नहीं देते 
इतनी खामोश नज़रों से हमे क्यों देखते हो 
कोई हमने खता की है क्या ?

*****

दो कदम साथ चलते तो न समझते 
कभी किसी को काटों पर चलते देखा है क्या ?
लोग तुझसे इतना क्यों डरते हैं 
तू कोई खूंखार जानवर है क्या ??